फतेहपुर में 150वी गाँधी जी के कमल संदेश पदयात्रा रैली के दौरान आज मिर्जापुर-मकरंदपुर सेक्टर प्रमुख द्वारा इस कार्यक्रम को मोदी मिशन 2019 की जीत हेतु इस पदयात्रा रैली का शुभारंभ निकाय के जिलाध्यक्ष जयसिंह सेंगर की अगुवाई में शुरुआत हुई और पार्टी के कुशल कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों के बीच जय श्रीराम के नारों बीच सम्पन्न हुई ।सैकापुर में पदयात्रा के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने रास्ते में फैली हुई गंदगी व बजबजाती हुई नालियों को दिखाया जहां साफ जगह में पैर रखने के लिए जगह नहीं है।खरंजे नालियां ध्वस्त दिखी।ग्रामीण महिलाओं में विमला, भगमनिया व अन्य लोगों ने ग्रमीण विकास की पोल खोली,जिसमें विकास के नाम पर विमला देवी द्वारा भद्दी -भद्दी गालियो से विकास के बारे में बताया तब पदयात्रा के दौरान पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के विकास के अपसब्दो के बारे में सुना तो कहा की ग्राम प्रधान ही ग्राम सभा की समस्याओं का निस्तारण करता है आप अपनी समस्या अपने ग्राम के मेम्बर से कह गांव का सुधार करवाएं तो इतने महिला और भी उत्तेजित होकर बोली कि यहाँ जो भी प्रधान बना सिर्फ वोट लेने के लिए बना परन्तु यहां कोई भी नहीं देखता यहां की जनता गन्दगी के बीच निवास कर रही है कुछ कहने पर धमकियां मिलती हैं।साहब यहां के विकास की जाँच करायी जाय। पदयात्रा घूमने के दौरान ग्राम बेराहरा में प्रधान से संबंधित शिकायतों पर शराब के नशे में एक ब्यक्ति द्वारा निकाय के जिलाअध्यक्ष से कहासुनी हो गई जिसमें बाजपेयी व चौरशिया व अन्य ने उसे समझाया । प्रधान की बात को लेकर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पिछले प्रधानों से वर्तमान प्रधान कार्य बिना रुपये लिये काम करता है कार्य भले ही कम हुआ है लेकिन सही हुआ है। इस पदयात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व नगर के सभासद महेश चौरशिया , मण्डल अध्यक्ष राजेश बाजपेयी,सेक्टर प्रमुख रामबहादुर निषाद,शिवकुमार त्रिवेदी, जय सिंह बूथ अध्यक्ष, मुखिया निषाद,शिवराम निषाद, रामसंकर, सुनील,धर्मेंद्र, शिवसंकर निषाद आदि के साथ अन्य ग्रमीण लोंगो ने मोदी द्वारा किये गए कार्यों को बताया जिससे जनता और भी जागरूक हुई।
Leave a Reply