कमल कप क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

[object Promise]

रिपोर्ट रिहान अली

प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिव्या चौहान और मेयर नूतन राठौर ने फीता काट किया उदघाटन

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज ने दी जानकारी

पहला मैच अटल इलेविन और नमो इलेविन के बीच खेला जा रहा

फ़िरोज़ाबाद-जलेसर रोड स्थित दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज के नेतृत्व में दो दिवसीय कमल कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।

जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिव्या चौहान और मेयर नूतन राठौर ने फीता काटकर किया गया। देवेश भारद्वाज ने बताया इसमें आठ टीमें भाग ले रहीं हैं। पहला मैच टीम 1 अटल इलेविन और टीम 2 नमो इलेविन के बीच खेला जा रहा है। कल फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।अंपायर धर्मेन्द्र सिंह और अजय शर्मा है ।

मैच के दौरान महानगर मीडिया प्रमुख विकास पालीवाल, राहुल शर्मा, हिमांशु शर्मा, आकाश गर्ग, आंसू चक, सार्थक पलिया, दिव्यांश ठाकुर आदि मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *