कब के बिछड़े हुए आज यहां आके मिले …..

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर । कब के बिछड़े हुए आज यहां आके मिले,1970 के दशक का यह गाना शायद ही कोई भूला हो,इस गाने के बोल एकाएक जुबां पर तब आ गए जब एक पत्नी अपने पति से अलग होने के बाद दूसरे के साथ भागने के बाद एक साथ दो माह बाद थाने में मिल गए ।
जी हां,सुनने में थोड़ा अजीब लगे लेकिन यह सच है और इस बात को फलीभूत करवाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई कुशीनगर जनपद की पडरौना कोतवाली पुलिस ने। हालांकि कुछ पुलिस वाले भी इसका इस्तेमाल गलत भी करते हैं,लेकिन कोतवाली पडरौना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने एक औरत के द्वारा अपने पति को छोड़ दूसरे के साथ दो माह पहले से भाग कर रही और उसके ही साथ जीने मरने की कसमें खाने के अलावा उसके साथ ही रहने वाली आरती को उसके पहले पति से मिलवा दिया,हालांकि आरती अपने ही पति के गलत आचरण से नाराज होकर अपने पति व दो बच्चों को छोड़ दूसरे के साथ भाग गई थी। उधर इस मामले में इन दोनों पति पत्नी का मिलन कराने में पडरौना कोतवाली पुलिस कि भूमिका नजर आई,जो आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुशीनगर में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
बताते चलें कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव बसडीला निवासी टिकोरी प्रसाद की शादी गत वर्ष पूर्व आरती देवी से हुई थी,दोनों पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था कि,इसी बीच आरती को अपने पति टिकोरी की कुछ गलत आदतों से नाराज चल रही पत्नी आरती ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसके पति शराब पीने की आदत है,जबकि इसके साथ साथ जुवा भी खेलते थे,विरोध करने पर मार मारपीट करता था,हालांकि दोनों पति-पत्नी के बीच चले आ रहे इस आरोप प्रत्यारोप के बीच आरती टिकोरी के दो बच्चे भी हो चुके हैं,इसके अलावा आरती के पति टिकोरी बाहर रोजी रोटी के कमाने चले जाने के दौरान आरती दो पहले अपने पति के व्यवहार के नाराज होकर कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के मईलानगरी निवासी राजन कुमार के साथ भाग गई थी,इस सिलसिले में आरती के पति टिकोरी द्वारा कोतवाली पुलिस को दिए गए तहरीर के आधार पर पडरौना कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने दोनों पति पत्नी के आलावा आरती को दो माह से अपने साथ रखने वाले राजन को भी थाने बुलाया था,इस दौरान इन सभी लोगों की बात सुनने के बाद कोतवाली पडरौना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने जब आरती से उसकी मंशा पूछे कि किसके साथ जाओगी तो आरती ने अपने दो बच्चों को छोड़ते हुए पहले पति के साथ न रहकर दूसरे राजन के साथ रहने के राजी हो गई थी,लेकिन कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेंद्र बहादुर के साथ महिला कांस्टेबलों की पहल ने कुछ इस तरह रंग लाई की दो माह पूर्व अपने पति व दो बच्चों को छोड़कर भागी आरती दूसरे यानी राजन के साथ न जाकर अपने पति टिकोरी के साथ रहने को राजी हो गई ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *