कन्या सुमंगला योजना के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने हेतु 06 चरणे में दी जायेगी प्रोत्साहन राशि

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमठी। जिलाधिकारी प्रशान्त शर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी विद्या देवी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए कन्या सुमंगला योजना का शुभारम्भ किया गया है। कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात को स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंम्बी बनाने में सहायता प्रदान करना, बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोंच विकसित करना कन्या सुमंगला योजना का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बालिकाओं को 06 चरणें में राशि का भुगतान किया जायेगा। जिसमें प्रथम श्रेणी की धनराशि बालिका के जन्म होने पर रू0 2000/-, द्वितीय श्रेणी की धनराशि बालिका के 01 वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त रू0 1000/-, तृतीय श्रेणी बालिका के कक्षा प्रथम (कक्षा-1) में प्रवेश के उपरान्त रू0 2000/- चतुर्थ श्रेणी की धनराशि बालिका के कक्षा 06 में प्रवेश के उपरान्त रू0 2000/-, पंचम श्रेणी में बालिका के कक्षा 09 में प्रवेश के उपरान्त रू0 3000/-तथा षष्टम श्रेणी की धनराशि ऐसी बालिकाओं को जो कक्षा बारवीं (12वीं)उत्तीर्ण कर स्नातक डिग्री या कम से कम 02 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो रू0 5000/-एक मुस्त भुगतान किया जायेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *