कण कण शंकर, पाकिस्तानी महादेव विराजमान हैं काशी में

[object Promise]

पाकिस्तान का नाम आते ही भारतीयों में दुश्मन देश की छवि कौंध जाती है, लेकिन महादेव की महिमा देखिए कि काशी में वह पाकिस्तानी महादेव के नाम से प्रतिष्ठित हुए हैं।  पाकिस्तानी महादेव का यह शिवलिंग गायघाट के पास शीतला घाट पर स्थापित किया गया है।

नगर निगम से लेकर अन्य सरकारी दस्तावेजों में महादेव का यह मंदिर पाकिस्तानी महादेव के नाम से दर्ज है। आजादी के बाद बंटवारे के दौरान यह शिवलिंग एक हिन्दू परिवार अपने साथ लाहौर से लाया था। यही घटना बाबा के अजीबोगरीब नामकरण का आधार बनी।

मंदिर की देखरेख करने वाले स्थानीय पार्षद अजीत सिंह बताते हैं, जब देश का बंटवारा हुआ तो लाहौर में रहने वाले सीताराम मोहानी काशी पहुंचे थे। उनके पास यह शिवलिंग था, जिसे वह गंगा में प्रवाहित करना चाहते थे, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुरोध पर उन्होंने इसे शीतला घाट पर स्थापित कर दिया।

कुछ वर्षों बाद उनके रिश्तेदार यमुना दास ने यहां मंदिर का निर्माण कराया। सावन में पाकिस्तानी महादेव के दर्शन के लिए क्षेत्रीय लोग काफी संख्या में यहां पहुंचते हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *