निर्वाचित कमेटी देखती है, मन्दिर की तथा मेले की व्यवस्था , प्रशासन की निगरानी तथा भारी सुरक्षा के बीच सम्पन्न होता है चुनाव
कौशाम्बी। 51 शक्ति कड़ा धाम के मन्दिर प्रबन्ध समिति का वार्षिक चुनाव आगामी चार अक्टूबर को सम्पन्न होने जा रहा है, जिसमे पन्द्रह सदस्यी कमेटी का चयन प्रति वर्ष चुनाव के द्वारा किया जाता है,जहाँ मुख्य मुकाबला अध्यक्ष पद पर रामायणी पण्डा, भुक्कड़ पण्डा, जनार्दन प्रसाद तथा अनिल प्रकाश उर्फ गोपाल पण्डा के बीच है, जबकि महामन्त्री पद पर मोनू पुरोहित तथा वर्तमान महामन्त्री सुधेश के बीच होने जा रहा है।
किसी भी उम्मीदवार के नामांकन न करने के कारण उपाध्यक्ष पद पर ताराशंकर,कोषाध्यक्ष पद पर रामभोले, उपमंत्री पद पर प्रदीप उर्फ सरकारी पण्डा तथा निरीक्षक पद पर रजत पाण्डेय निर्विरोध चुने गए। इसी प्रकार सदस्य पद पर कोई नामांकन न होने के कारण इनका निर्वाचन कमेटी करेगी।
संरक्षक मण्डल इन चुनावों को सम्पन्न कराती है, नर्बदा पण्डा ने जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव बैलेट पेपर के द्वारा कराया जाता है, मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है, किसी सक्षम अधिकारी की निगरानी में मतगणना 4 अक्टूबर को ही की जाएगी, तथा उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। नवरात्र मेले को देखते हुए मेले के पहले नवनिर्वाचित पदाधिकारीओं को पद भार ग्रहण करा दिया जाएगा।
Leave a Reply