कई दिनों से नहीं आई बिजली, केस्को कर्मी को बंधक बना किया प्रदर्शन

[object Promise]

कानपुर। तीन दिन से अंधेरे में डूबे खाड़ेपुर नौबस्ता के लोगों के सब्र का बांध टूट गया। क्षेत्रीय लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए। उधर से गुजर रहे केस्को कर्मी को भी बंधक बना लिया। एसडीओ के आश्वासन पर लोग धरने से उठे।

आंधी से खाड़ेपुर क्षेत्र में बिजली पोल गिर गए थे और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। तीन दिन बीत गए लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। अधिकारियों से शिकायत पर केवल आश्वासन मिल रहा था। आक्रोशित होकर लोग सड़क पर धरने पर बैठ नारेबाजी करने लगे। उसी समय वहां से गुजर रहे एक केस्को कर्मी को लोगों ने बंधक बनाकर वहीं बैठा लिया। करीब दो घंटे तक लोग उसे बैठाए रहे। पार्षद मधु मिश्र, श्यामा प्रसाद, सचिन मिश्र, मीना देवी, गोपाल व अन्य लोगों ने बताया कि सबसे बड़ा संकट पेयजल का है। हंसपुरम सबस्टेशन के एसडीओ नरेंद्र सिंह पहुंचे और शीघ्र काम शुरू करवाने की बात कही जिस पर धरना समाप्त हुआ।

बिजली कटौती के खिलाफ लगाया जाम

बाबूपुरवा के बेगमपुरवा इलाके में अंडरग्राउंड लाइन डालने का काम चल रहा। रोजाना सुबह से शाम तक बिजली कटौती की जाती है। पार्षद पति मोहम्मद इरफान खान की अगुवाई में क्षेत्रीय लोग बेगमपुरवा ईदगाह मैदान के पास पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने कहा कि अंडरग्राउंड लाइन में अभी बिजली के कनेक्शन तक नहीं है इसके बाद भी रोज बिजली कट रही है। जानकारी पर बाबूपुरवा पुलिस पहुंची और शांत कर सभी को सड़क से हटाया। नूरबानो, नसरीन, मंसूर, नसीर, तन्नू व रजिया रहीं। पटेल नगर में बिजली न आने से पानी को तरसे लोग

पटेल नगर फीडर में खराबी आ जाने के चलते राजा मार्केट, पटेल नगर और सदानंद नगर समेत अहिरवां में बिजली सुबह से ही गायब रही। लोगों ने केस्को कंट्रोल को फोन पर बिजली न आने की शिकायत दर्ज कराई। चार घटे बीतने के बाद भी जब बिजली नहीं आई तो फिर फोन किया। वहां से बताया गया कि पटेल नगर फीडर में अभी तक फॉल्ट ढूंढा जा रहा है। लगभग दस घटे बीत जाने के बाद शाम तक फॉल्ट नहीं मिल सका। इलाके के राकेश, मयंक व दिनेश आदि ने बताया कि सुबह से लेकर रात तक बिजली नहीं मिली। पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।

पहले भी बिजली कटौती के कारण बंद रहा था हैलट व जेके कैंसर फीडर

शनिवार को नवाब गंज डिवीजन के 11 केवी रावतपुर, हैलट और जेके कैंसर फीडर ट्रॉली की समस्या के चलते दोपहर 10 से 12 बजे तक बंद रहा।

बिजली घर डिवीजन में एबीसी केबल में काम के चलते सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। आलूमंडी डिवीजन का 11 केवी फीडर नंबर 36 बी कांबिंग काम के चलते दोपहर पौने 12 बजे से दो बजे तक बंद रहा। बिजलीघर डिवीजन के रिवर साइड पावर हाउस फीडर में इंसुलेटर में फाल्ट होने के चलते पौने दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बंद रहा। रतनपुर डिवीजन 11 केवी गंगागंज फीडर में सुबह 11.30 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक शटडाउन रहा। गोविंद नगर डिवीजन के 33 केवी दबौली फीडर 220 केवी नौबस्ता में ब्रेकडाउन के चलते दो बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *