और जब पडरौना में पहली बार चली इलेक्ट्रिक ट्रेन तो देखने के लिए लग गई लोगों की भीड़

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : कप्तानगंज-थावे-छपरा रेल मार्ग का विद्युतीकरण कार्य तेजी से हो रहा है। कप्तानगंज से कठकुइयां रेलवे स्टेशन तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। रविवार को कठकुइयां से कप्तानगंज तक इलेक्ट्रिक ट्रेन की शुरुआत की गयी। विभागीय स्टाफ के साथ सीआरएस (रेल संरक्षा आयुक्त) अरविन्द जैन ने इलेक्ट्रिक ट्रेन की सवारी की। कप्तानगंज-थावे-छपरा रेल मार्ग का विद्युतीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारी रात-दिन एक किए हुए हैं। कप्तानगंज से कठकुइयां रेलवे स्टेशन पर विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
इन दोनों रेलवे स्टेशनों के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन चलायी गयी। कठकुइयां रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन को फूल माला से सजाया गया था। रेलवे संरक्षा आयुक्त एके जैन, डीआरएम एसके झा विभागीय स्टाफ के साथ इलेक्ट्रिक ट्रेन की बोगी में बैठ कर कठकुइयां से कप्तानगंज के लिये प्रस्थान किया। इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने पर स्टेशन मास्टर रामकुमार, अनिल कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर कफील अख्तर रिजवी, राम आशीष, संजीव यादव, सौरभ कुमार, तपन प्रधान, अजय कुमार, विकल्प तिवारी, चन्दन कुमार, सुनील कुमार, अखिलेश मिश्र, नन्दकिशोर, राकेश मिश्रा आदि ने खुशी जतायी। वहीं इस रेल मार्ग पर पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाये जाने की जानकारी होने पर ट्रेन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *