और जब कुशीनगर में बेटियों ने दिया मां की अर्थी को कंधा तो भर आईं सबकी आंखें

कुशीनगर : जिले के हनुमानगंज थाने क्षेत्र के पनियहवां गांव में भाई नहीं होने पर मां की मौत के बाद उसकी दो बेटियों ने अर्थी को कंधा दिया। शव को गांव के बाहर चौराहे तक पहुंचाया। बेटियों को मां की अर्थी को कंधा देते देख सभी की आंखें भर आयीं। पनियहवा गांव निवासी अच्छेलाल साहनी की पत्नी लाइची देवी (55 वर्ष) की मौत शनिवार की रात को हो गयी।
पार्थिव शव को अंतिम संस्कार के लिए रविवार को विधि-विधान से तैयार किया गया। उसकी दोनों लड़कियों मीनावती व मेहिया ने अर्थी को कंधा देकर चौराहे तक पहुंचाया। जब दोनों लड़कियों ने शव को कंधे पर रखा और श्मशान घाट ले जाने के लिए उठाया था तो दरवाजे पर मौजूद लोगों की आंख से आंसू निकल पड़े। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश निषाद ने कहा कि उनके गांव की लड़कियों ने कंधा देना अपना धर्म समझा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *