और जब कुशीनगर में जनसंपर्क के दौरान आरपीएन सिंह युवाओं के साथ खेलने लगे बालीवाल

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर : भले ही कांग्रेस पार्टी के नेता आरपीएन सिंह बचपन में बालीवाल खेलते हो,लेकिन उनका बालीवाल के प्रति जुनून आज भी उसी तरह कायम है। कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह अपने समर्थकों के साथ कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के माघी कोथिलवा,विधानसभा पड़रौना में जनसंपर्क कर रहे थे,इस दौरान आरपीएन सिंह उक्त गांव पहुंचे थे कि गांव के युवाओं द्वारा खेले जा रहे बालीवाल को देख खुद को रोक नहीं पाया और खुद फुटबॉल खेली। गौरतलब हो कि कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह को अभी भी राजनीति के साथ बालीवाल में भी काफी रुचि हैं। वह मौका मिलते ही बालीवाल खेलने का अपना जुनून छोड़ नही पाते हैं।

हालांकि इन दिनों लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है ,पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की मानें तो उन्हें बचपन से ही खेल जगत से ज्यादा लगाव है। वह कहते हैं कि स्कूल के दिनों में बालीवाल खेलते थे। ऐसे में आरपीएन सिंह के प्रति उनके बालीवाल प्रेम का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भले ही वह खुद कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार हैं लेकिन युवाओं के द्वारा खेले जा रहे बालीवाल को देखकर खुद खेलने को मजबूर हो जाना कहीं ना कहीं बचपन की यादें जोड जाते हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *