[object Promise]
रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार कस्बा निवासी बरसाती देवी उम्र 85 वर्ष का शनिवार की शाम को निधन हो गया था। इस दौरान घर पर केवल अकेला उनका छोटा पुत्र अजय मिश्र उम्र 45 वर्ष रात में उसकी भाभी मौजूद थी । मां की मौत की ख़बर अजय अपने बड़े भाइयों को देने के बाद पूरी रात रोता विलखता रहा। इस दौरान अगल बगल के लोग उसे ढांढ़स बंधा रहे थे,की रविवार की सुबह जब उनके बड़े भाई व रिस्तेदार घर पहुंच कर अंतिम संस्कार करने के लिए तैयारी में ही लगे ही थे कि इसी बीच मां की मौत के सदमे में अजय की भी मौत हो गयी |
बताते चलें कि मां की मौत के सदमे को छोटा बेटा बर्दाश्त नहीं कर पाया था। सदमा इतना गहरा लगा की रोते रोते बेटे अजय ने भी अपना प्राण त्याग दिया। मां के वियोग में बेटे की मौत सुन कर गांव के लोग हतप्रभ रह गए। मां-बेटा की अर्थी जब एक साथ निकली सबकी आंखे नम हो गयीं। हालांकि शनिवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार कस्बा निवासी स्व.रामअवध मिश्र की पत्नी बरसाती देवी उम्र 85 वर्ष का शनिवार की शाम को निधन हो गया था। अजय के दो बड़े भाई सुभाष व बिधा मिश्र रोजी रोजगार के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहते हैं। अजय की मौत होने से जहां पूरा परिवार सन्न रह गया वहीं इस घटना से कस्बे सहित अगल बगल के गांव में भी शोक की लहर दौड़ गयी। कुदरत के क्रूर मजाक के चलते एक साथ मां बेटे की मौत होने से घर से एक साथ जब लोग दो दो अर्थी उठी तो सबकी आंखें नम हो गयीं।
Leave a Reply