ओवरलोड होने के कारण बिजली के ट्रांसफॉर्म में लगी आग

[object Promise]

पीलीभीत । तहसील अमरिया के गांव धुंधरी गांव में बीती रात बिजली के ट्रांसफॉर्म में अचानक आग लग गयी जिससे राहगीरों व मोहल्ले बालों में भगदड़ मच गई ट्रांसफॉर्म में आग की भयंकर लपटे निकल रही थीं और काफी देर तक आग जलती रही ।

गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ ।ये आग ट्रांसफॉर्म ओवरलोड होने की बजह से लगी थी ।लोगों का कहना है कि धुंधरी की ख़ानक़ाह पर उर्स चल रहा है ।जिसमे बिजली की काफी सप्लाई होती है ।

उसकी लाइट भी इसी लाइन से जुड़ी हुई थी जो ट्रांसफॉर्म जलने की कुछ वजह बनी।बिजली विभाग की लापरबाही भी उजागर होती है ।बिजली विभाग के लोगों को चाहिये की सप्लाई के हिसाब से ट्रांसफॉर्म रखें पर ये देखते ही नही हैं कि किस जगह पर कितने पावर का ट्रांसफॉर्मर रखना चाहिए  ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *