रिपोर्टर रामजी साहू
ओवरलोड के कारण आय दिन हो रही घटनाओं को देखते हुवे ट्रक ट्रांसपोर्ट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा द्वारा जिलाधिकारी के नाम दिए गए प्रार्थना पत्र में ट्रक मालिकों द्वारा मांग की गई कि फतेहपुर जनपद की सीमा और शहर के अंदर से जो ओवरलोड ट्रक गिट्टी मोरंग लाद कर निकलते हैं। उनको रोका जाना बहुत जरूरी है तभी हमारे जनपद की सड़के सुरक्षित रह सकती हैं।
उन्होंने मांग की रात 9:00 बजे से शहर की नो एंट्री खत्म कर दी जाए ताकि गाड़ियों को पुलिस के द्वारा परेशान ना किया जाए पुलिस द्वारा अभी तक जो भी पास जारी किए गए हैं । उनको रद्द कर दिया जाए तथा रेलवे द्वारा जो भी सामान जनपद में आता है उसको उठाए जाने के लिए जो ठेकेदार हैं उनके द्वारा जो ट्रक के नंबर दिए जाएं उन्हीं के पास जारी किए जाएं इस अवसर पर दुर्गा दीन मिश्रा राकेश कुमार राजेश तिवारी विनोद त्रिपाठी मृदुल कुमार विकास तिवारी शिव सोम शुक्ला विवेक तिवारी सुशील किशोर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
Leave a Reply