ओबीसी के लोग ज्यादा से ज्यादा तादाद में राहुल के लिए करे वोट:सीमा कुशवाहा।

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना(अमेठी)।कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओ ने ओबीसी की एआईसीसी सदस्य सीमा कुशवाहा के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग व अनेक समाज प्रमुखों को साथ लेकर डोर टू डोर प्रचार करने बिभिन्न गांवों में पहुंचे।

इस दौरान सीमा कुशवाहा ने कई नुक्कड़ सभा को संबोधित भी किया ।और कहा कि ओबीसी समाज को जिस राजनेता और पार्टी ने उपेक्षा किया मजाक उड़ाया उनको ओबीसी समाज अब धो रहा और जग उठा है, अब हमें समय आ गया है भाजपा को सबक सिखाने का इस पार्टी ने हमारा मजाक ही उड़ाया है।

जिसके कारण पैतृक व्यवसाय करने वाले प्रतिभागी बनने से वंचित रह गए। उन्होंने ओबीसी समाज जनों से अपील की है यहां के लोगो से जगाओ अभियान के तहत पूरे लोकसभा क्षेत्र में सभी समाज को जागृत करने का आव्हान किया परिवार सहित पंजे के बटन दबाने के लिए जुट जाने की अपील की।

और कहा अबकी बार पांच लाख पार के लक्ष्य को लेकर हमारा समाज राहुल गांधी को सांसद नही देश का प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है तभी हमारे समाज की गणना होगी।साथ मे देवनरायन यादव,हनुमन्त विश्वकर्मा, मोहित गुप्ता,आशीष यादव,रामभवन यादव,विकास यादव आदि समाज के लोग उपस्थित थे.।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *