[object Promise]
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के सभी 586 राजकीय इंटर कॉलेज से पास करने वाले छात्र छात्राओं के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार खुशखबरी लेकर आई है इंटर के बाद ज्यादातर छात्र छात्राएं इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की कोचिंग करते हैं। जिसके लिए कोचिंग सेंटरों में मोटी फीस अदा करनी पड़ती है।
मगर अब सरकार ने राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए फ्री में कोचिंग सेंटर की योजना बनाइ है जिसको इसी सत्र में 12वीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर लागू किया जाएगा इसके लिए नियम यह है कि जो बच्चे हाई स्कूल में 70% अंक हासिल कर चुके हैं और वह इंटरमीडिएट की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस योजना में रखा जाएगा।
शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से ऐसे विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है दक्षणा फाउंडेशन के विकास ओमर को ई-मेल पर यह सूची उपलब्ध कराने को आदेश दिया गया है मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी मंडल छः,लखनऊ डॉक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि उपरोक्त फाउंडेशन द्वारा राजकीय विद्यालयों के ऐसे मेघावीयों को अवसर का लाभ मिलने पर उनको अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने में सुविधा मिलेगी जिससे उनको एक उज्जवल भविष्य मिल सकेगा। चयन किये हुए छात्रों को पुणे महाराष्ट्र भेजा जाएगा जहां रहने और खाने का फ्री सुविधा भी मिलेगी।
Leave a Reply