रैली में ढोल नगाड़े के साथ हाथी, घोड़े भी रहे शामिल
ब्यूरो- कामेश्वर पाण्डेय
रिपोर्टर- मन्नान अहमद
देवरिया कार्यालय
देवरिया।यातायात माह नवम्बर के मद्देनजर आज पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर के निर्देशन पर पुलिस द्वारा ऐतिहासिक यातायात जागरूकता महारैली को शहर के राजकिय इंटर कालेज के प्रांगण से आयोजन किया गया।रैली को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिसमे नागरिको को सुरक्षा का संदेश देने के लिए स्कूली बच्चों ने बैनर व स्लोगन के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए व गाजा-बाजा हाथी-घोडे के साथ निकली स्कूली बच्चो की रैली मे हजारो बच्चो ने नागरिको से सड़क पर सुरक्षित चलने के लिये यातायात नियमो के पालन की अपील की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन मे कहा कि प्रत्येक बच्चे सर्वप्रथम यातायात नियमो के पालन की शुरूआत अपने घर से करें व अपने अभिभावको को यातायात नियमो के पालन के लिये प्रेरित करें साथ ही उन्हे सुरक्षा का एहसास कराये फिर समाज के अन्य लोगो को भी जागरूक करें। रैली मे राजकीय इण्टर काॅलेज के छात्र-छात्राओ के साथ बेगम रहमत नूरी बालिका विघालय, सरस्वती विद्या मन्दिर, बीआरडी इण्टर काॅलेज, सनबीम स्कूल, के अलावा एनसीसी कैडेट्स भी शामिल रहे।_
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री सुरेन्द्र बहादुर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री संदीप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री लल्लन यादव, बीएसए श्री उपेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर काॅॅलेज श्री प्रदीप शर्मा, महिला सुरक्षा को-आर्डिनेटर श्री विजय श्रीवास्तव, यातायात प्रभारी श्री रामवृक्ष यादव, खण्ड शिक्षाधिकारी श्री प्रभात श्रीवास्तव, श्री संजय मिश्रा, श्री सुजीत कुमार सिंह, श्री अखिलेन्द्र शाही, श्री अमिताभ बारी, श्री कुलनन्दन मिश्रा के साथ-साथ अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Leave a Reply