[object Promise]
रिपोर्ट: विकास कुमार गौतम
कौशाम्बी। ध्वस्त कराया गया हरिजन अशोक निर्मल का मकान, गिड़गिड़ाते रहे परिवार जन, नहीं ध्वस्त कराया विपक्षी का मकान जबकि तालाबी नंबर में निर्मित विपक्षी आवेदक का मकान l
मालूम हो की पुलिस चैकी के पास अशोक कुमार का मकान बंटवारे के बाद घर के पीछे बने पुराने मकान को गिरा कर अपना नया मकान बना रहा है उसी के बगल में पड़ी जमीन पर गांव के ही एक अन्य विपक्षी अवधेश ने तालाबी नंबर के जमीन कब्जा कर रखा था।
जिसमें ग्रामीणों ने अवधेश कुमार की कब्जा की जमीन पर निर्माण रुकवा दिया था जिससे अवधेश कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर अशोक निर्मल का निर्माण को तालाब नंबर में निर्माण बता कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। जिसमें दिनांक 29.08.18 को अशोक निर्मल ने प्रार्थना पत्र देकर अपने मकान निर्माण में हस्तक्षेप ना होने की गुहार लगाई थी। जिसमें लेखपाल कमाल अहमद ने कहा था कि दोनों पक्ष निर्माण कर लो।
लेकिन कल निर्माण कार्य शुरू होते ही निर्माण कार्य रुकवा दिया गया और लेखपाल ने अवधेश से सांठगांठ करके एसडीएम की उपस्थिति में अशोक कुमार का निर्माण गिरा दिया तथा आवेदक अवधेश कुमार का तालाबी नंबर में घर होते हुए भी निर्माण कार्य नहीं गिराया। तहसीलदार व तहसील प्रशासन के एकतरफा कृत्य से पूरे क्षेत्र में आक्रोष व्याप्त है!
Leave a Reply