[object Promise]
गोरखपुर। डायल 100 पर तैनात मुख्य आरक्षी श्रीराम जी राम की गुरुवार की रात डियूटी के दौरान हृदय गति रुक जाने के कारण मौत हो गई।
शुक्रवार को पुलिस लाइन गोरखपुर में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने राजकीय सम्मान के साथ उनके पवित्र शव को उनके परिजनों को सुपुर्द किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुप्ता ने ऐसे कर्तव्य निष्ठ शहीद को विभाग के तरफ से नमन किया। जिले एसएसपी ने मुख्य आरक्षी के पार्थिव शरीर को कंधा देने के साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पुलिस लाइन गोरखपुर में तमाम पुलिस बल की उपस्थिति रही।
Leave a Reply