[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : तमकुहीराज क्षेत्र के एपी तटबंध के जंगलीपट्टी में बंधे पर बड़ी गंडक नदी का कटान लगातार जारी है। स्पर कटने के साथ ही बंधे की ओर नदी का रुख हो रहा है। इससे भयभीत लोग पलायन के मूड में हैं। वहीं बंधे को बचाने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर तमकुहीराज विधायक व कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ग्रामीणों के साथ तीसरे दिन गुरुवार को भी धरने पर बैठे रहे। गुरुवार को मौके पर पहुंचे डीएम डा. अनिल कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार पांडेय ने जायजा लिया।
धरनास्थल पर पहुंचे डीएम व एसपी ने आधे घंटे तक विधायक से वार्ता कर समस्या की जानकारी ली। इसके बाद कटान स्थल का दौरान डीएम ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड से बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। अहिरौलीदान-पिपराघाट तटबंन्ध के किमी 0.08 से 1.00 जंगलीपट्टी में गंडक नदी रौद्र रूप अख्तियार कर चुकी है। जलस्तर कम होने के बावजूद नदी जंगलीपट्टी मे बने स्पर का लगातार कटान करते हुए तटबंध की तरफ बढ रही है।
नदी के कटान से बंधा व नदी की दूरी कम होता देख ग्रामीणों की धडकने तेज होती जा रही है। मंगलवार से विधायक अजय कुमार लल्लू के धरने पर बैठने के बाद सिंचाई विभाग ने बोल्डर पिचिंग व बोरे मे मिट्टी व बालू भरकर डम्पिंग कार्य शुरू करा दिया है। परन्तु सीमित संसाधनो का हवाला देकर सिंचाई विभाग द्वारा कार्य मे तेजी नही लाने से बंधे किनारे बसे गांवों के ग्रामीण काफी दहशत में हैं।
Leave a Reply