[object Promise]
इंसानी व दीनी खिदमात के लिए सिमनानी ताज से नवाजे गए मौलाना हकीमुद्दीन
फतेहपुर। मदरसा जामिया मोहम्मदिया मआरिफुल हक रायपुर मुवारी के संस्थापक पीर-ए-तरीकत,हकीम-ए-मिल्लत हजरत मौलाना हकीमुद्दीन साहब को उनकी इंसानी एवं दीनी खिदमात को देखते हुए वर्ल्ड मशायख कौंसिल मुंबई के सदर एवं अशरफी चिश्ती फाउंडेशन अहमदाबाद के चेयरमैन ने मुंबई में एक धार्मिक समारोह में सूफी-सन्तों को दी जानी वाली उपाधि सिमनानी ताज से नवाजा और वे किछौछा शरीफ सिलसिले के बुजुर्ग बन गए। इस्लामिक दृष्टि से यह बेहद सम्मानित पदवी है।
उन्हें कौंसिल के सदर जां-नशीन हुजूर अशरफुल उलेमा हजरत अल्लामा मौलाना सय्यद खालिद अशरफ एवं फाउंडेशन के चेयरमैन शहजाद-ए-गाजी-ए-मिल्लत हजरत अल्लामा मौलाना सय्यद नूरानी मियां साहेब ने अशरफी ताज पहनाया। हथगाम क्षेत्र के रायपुर मुवारी के मशहूर आलिमे-दीन मौलाना हकीमुद्दीन गांव में एक बड़ा शिक्षा का केंद्र संचालित करते हैं जहां दीनी एवं दुनियावी दोनों तरह की तालीम दी जाती है। वे मुंबई में वर्षों से दीनी खिदमात अंजाम दे रहे हैं। अपने मदरसे में हर साल बड़े जलसे का आयोजन भी करते हैं। उनके हजारों भक्त हैं जो इंसानियत, भाईचारा एवं मुल्क में अम्न-ओ-अमान का पैगाम देते हैं। मौलाना हकीमुद्दीन साहब को सूफी के रूप में अम्न का पैगाम एवं इंसानी खिदमात के लिए इस पदवी से नवाजा गया है जो जनपद के लिए गौरव की बात है। उनके तीन पुत्र हैं और उनमें से दो पुत्र इस्लामिक विद्वान हैं। बड़े बेटे मौलाना अब्दुल हक जामी आला हजरत के जीवन पर पीएचडी कर चुके हैं और इस समय साउथ अफ्रीका के शहर जोहानिसबर्ग के साबरी चिश्ती ट्रस्ट की मस्जिद में खतीबो-इमाम हैं। छोटे बेटे मौलाना नुरुल हक निजामी इफ्ता करने के बाद मुफ्ती हैं जिन्हें फतवा देने का अधिकार है। इस्लाम में ये बड़ी पदवी है। एक बेटे कमर रिज्वानी बहरीन यूनिवर्सिटी में मकैनिकल इंजीनिरिंग के लेक्चरर हैं। मुफ्ती निजामी ने बताया कि लगभग साढ़े सात सौ साल पहले सिमनान के बादशाह मखदूम अशरफ सिमनानी ने इंसानियत को आम करने की गरज से राजपाट छोड़कर दरवेश (सूफी) बन गए और अम्बेडकर नगर जिले के किछौछा शरीफ आकर बस गए और शान्ति का संदेश देने लगे। उन्हीं की राह पर चलने वाले सूफी-संतों को सिमनानी ताज पहनाया जाता है। जनपद के मुवारी गांव के हजरत मौलाना हकीमुद्दीन साहेब पहले शख्स हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है।उनके भक्तों एवं मुरीदों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
एडीएम ने कुष्ठ रोगियों से हाथ मिलाकर जागरूकता अभियान का किया शुभारम्भ
फतेहपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती पर समर्पित राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार से दस दिवसीय स्पर्श जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कुष्ठ रोगियों से हाथ मिलाकर भेदभाव न करने का जहां संदेश दिया। वहीं उन्हें कम्बलों का वितरण भी किया। कार्यक्रम में बताया गया कि कुष्ठ रोगियों को पच्चीस सौ रूपये पेंशन देने का भी प्राविधान रखा गया है।
कुष्ठ रोग मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम का अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता व मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 उमाकांत पाण्डेय ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। जिला कुष्ठ अधिकारी डा0 एमके सिन्हा ने मुख्य अतिथि एडीएम व डा0 अंशिका सचान ने सीएमओ को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
जिला कुष्ठ सलाहकार डा0 नीरज कुमार कनौजिया ने स्पर्श जागरूकता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्होने बताया कि कुष्ठ रोग स्पर्श से नहीं फैलता है। यह माइक्रोबैक्टीरियम लैप्रे नामक जीवाणु द्वारा फैलता है। इस अवसर पर जेपी गुप्ता ने कुष्ठ रोगी से हाथ मिलाकर यह संदेश दिया कि हमें कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। यह रोग उनके साथ बैठने उठने व साथ खाना खाने से नहीं फैलता है। इसी क्रम में कुष्ठ रोगियों को कम्बल भी वितरित किये गये। डा0 एमके सिन्हा ने बताया कि कुष्ठ रोगियों को पच्चीस सौ रूपये पेंशन देने का भी प्राविधान है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जिलाधिकारी की घोषणा भी सुनाई गयी। हम जनपद के जिम्मेदार नागरिक हैं और जिला प्रशासन यह घोषणा करता है कि आज महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर अपने जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जिन्दगी जल्दी हो सके खोजने के लिए हरसंभव प्रयास भी करेंगे। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे। इसके साथ हम यह भी घोषणा करते हैं कि हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेंगे और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति के साथ भेदभाव करने देंगे। हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने के लिए बापू जी के आदर्शों पर चलेंगे और उनको समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज व लाइफ केयर पैरामेडिकल कालेज मवइया के सभी बच्चे उपस्थित रहे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी, अधिकारी एवं कुष्ठ विभाग के हंसराज सिंह, मनोज सिंह, नरेन्द्र सिंह, मनोज बाबू, ओम प्रकाश, राजेन्द्र, भक्तदास, विजय बाबू, शंकर लाल, एनएलआर पीसी यादव, डा0 अनुराग श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
21 फरवरी को यूसुफ क्लब में मनाया जायेगा बसंत उत्सव
फतेहपुर। उद्योग व्यापार मण्डल, प्रदेश महिला संगठन, संस्कार टीम की संयुक्त बैठक नीलकण्ठ पैलेस पटेलनगर में विभिन्न डान्स एकेडमी के साथ आहूत की गई। बैठक में 21 फरवरी को यूसुफ क्लब आईटीआई रोड में बसन्त उत्सव मनाया जाना तय किया गया। गीत, संगीत, नृत्य, नाटक के माध्यम से जनपद की प्रतिभा को निखारने के साथ अपने निखरे हुनर का प्रदर्शन कर सकेगी।
बसन्त उत्सव प्रोग्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक राहुल राज, अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह होंगे। इस कार्यक्रम में इच्छुक प्रतिभागी नीलकण्ठ पैलेस पटेलनगर में सम्पर्क कर सकते है। व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि जनपद की युवा शक्तियो की प्रतिभा को निखरने व प्रतिभा के प्रदर्शन को प्रदर्शित करने की दिशा में बसन्त उत्सव कार्यक्रम में क्रान्ति फाउंडेशन, डी डेडलीज डान्स स्टूडियो, डी स्क्वायर डान्स एकेडमी, आरडीए डान्स एकेडमी सहित अन्य सभी डान्स एकेडमी के समस्त प्रतिभागी कलाकार सहभागिता कर कार्यक्रम को सुन्दर बनायेगे। बैठक में सौम्या सिंह, मोहनी साहू, विमल कुमार उपस्थित रहे। बसन्त उत्सव कार्यक्रम की आगामी बैठक सात फरवरी को नीलकण्ठ पैलेस पटेलनगर में आयोजित की जायेगी।
राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व गोष्ठी का हुआ आयोजन
फतेहपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71 वीं पुण्यतिथि पर विमर्श संस्था के तत्वाधान में बुधवार को पूर्व विधायक प्रेम दत्त तिवारी की अध्यक्षता में गंगानगर स्थित एक लाज में श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महात्मा गांधी के सिद्धांतों एवं विचारों पर चर्चा कर उनके द्वारा बताए गए सत्य एवं अहिंसा के मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रेम दत्त तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्तित्व नहीं बल्कि एक विचारधारा थे जिनके द्वारा प्रजातांत्रिक रामराज की परिकल्पना की गई थी। जिसमें सभी समाजों को बराबर प्रतिनिधित्व एवं समानता का दर्जा देने के साथ ही आपसी सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखना था। जबकि सीमांतवादी एवं संप्रदायिक ताकतों द्वारा साजिश रच कर नाथूराम गोडसे द्वारा गांधी जी की हत्या कर विचारधारा की हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा कि देश की एकता अखंडता को मजबूत रखने के लिये साम्यवादी ताकतों एवं उनकी नफरतवाद को फैलाने वाली विचारधारा से समाज को विभाजित करने की इजाजत नही दी जायेगी। गोष्ठी में गांधी जी के चर्चित भजन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम का गायन कर समाज को गांधी जी द्वारा दिखाये गये। सत्य एवं अहिंसा के मार्ग को अपनाए जाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर राकेश सचान नरोत्तम सिंह ओम प्रकाश अवस्थी, चन्द्र कुमार पांडेय, महेश द्विवेदी अनुराग नारायण, मणि प्रकाश दुबे, बीरेंद्र सिंह, प्रेम शंकर द्विवेदी, जाग्रति तिवारीं, दयालु गुप्ता कोटेश्वर शुक्ल, राजू शुक्ला दिनेश तिवारीं, बीरेंद्र तिवारीं, चन्द्र मणि तिवारीं, अनुराग नारायण पुत्तन मिश्रा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सीपीआई से दिया इस्तीफा
फतेहपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ने वाली पार्टी सीपीआई के जिला कमेटी सदस्य रहे राकेश यादव ने पार्टी के कुछ व्यक्ति विशेष द्वारा बार-बार अपमानित किये जाने से आहत होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का प्रार्थना पत्र जिला सचिव के साथ-साथ राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश सचिव को भेजा गया है।
चोरी से बिजली बेंची जा रही है, डीएम से शिकायत
फतेहपुर। किसान सभा के जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि राधानगर पावर हाउस में कार्यरत जेई द्वारा चोरी से बिजली बेंची जा रही है। इस भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाये।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र में का0 राकेश यादव ने बताया कि राधानगर पावर हाउस में जूनियर इंजीनियर नरेन्द्र नाथ मौर्य वर्षों से कार्यरत है। जो अपने दम पर सैकड़ो बिना कनेक्शन के निजी ट्यूबवेलों को संचालित करवा रहे हैं। कई प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को दिये गये। लेकिन आज तक जेई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुयी। बताया कि उक्त जेई अपने आपको डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सम्बन्धी बताता है और कहता है कि बिरादरी के ट्यूबवेल बिना कनेक्शन संचालित हांगे। कनेक्शन देने के नाम पर वसूली भी करता है। उसने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर जेई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
समतलीकरण कार्य का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
फतेहपुर। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह द्वारा शहर क्षेत्र में चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद शहर के फुटपाथों पर नगर पालिका परिषद द्वारा चलाये जा रहे समतलीकरण कार्य का चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।
चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा अपने साथी सभासदों व पालिका टीम के साथ समतलीकरण कार्य का जायजा लेेने निकले। उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि यह कार्य युद्ध स्तर पर किया जाये। जिससे आम जनमानस को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। उन्होने बताया कि शीघ्र ही समतलीकरण का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, शादाब अहमद, भानू पटेल, राम सिंह पटेल, इरशाद अहमद, अयाज अहमद उर्फ राहत, सभासद प्रतिनिधि एनुल आब्दीन हुमायूं, अतीस पासवान, पूर्व सभासद अमित शिवहरे व ठेकेदार महफूज अहमद आदि मौजूद रहे।
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत
फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत बीते चैबीस घण्टों के अन्तराल में हुए सड़क हादसों के दौरान तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।
जनकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना अमरापुर निवासी उदयनाथ का 40 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र उर्फ शैलू अपने मित्र सनी सिंह पुत्र मुन्ना निवासी ग्वालटोली कानपुर के साथ इंडिगो कार से रायबरेली जनपद के लालगंज शादी समारोह में भाग लेने गये थे। बताते हैं कि देर रात लगभग ग्यारह बजे वापस लौटते समय जैसे ही वाहन लखनऊ बाईपास के समीप हाईवे पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दिया। जिसके फलस्वरूप शैलेन्द्र सिंह उर्फ शैलू गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके साथी को एक भी खरोंच नहीं आयी। उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी क्रम में उन्नाव जनपद के थाना अजगैन गांव सनदना निवासी नौरंग सिंह का 35 वर्षीय पुत्र समर सिंह डीसीएम चालक था। बताते हैं कि देर रात वह डीसीएम लेकर बांदा की ओर जा रहा था। तभी ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव के समीप रोड किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। जिसके फलस्वरूप समर सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि असोथर थाना क्षेत्र के सरांय गांव निवासी स्व0 रहमान का 60 वर्षीय पुत्र गयाराम देर शाम हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रिश्तेदारी में गये थे। बाइक से लौटते समय जैसे ही वह बाईपास पहुंचे वैसे ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। उधर सूचना पाकर जिला चिकित्सालय माच्र्युरी हाउस पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूर घायल
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम बेर्रांव के समीप बुधवार की दोपहर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट जाने से दो मजदूर घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाने के बेर्रांव गांव निवासी लाला का 16 वर्षीय पुत्र अजय, राम सिपाही का 17 वर्षीय पुत्र मनोज गांव के ही शिवबली पुत्र मुरली के साथ ट्रैक्टर में बैठकर भट्ठा जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर गांव से कुछ दूर पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दोनों मजदूर घायल हो गये। जबकि चालक शिवबली को एक भी खरोंच नहीं आयी। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
40 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक राहुल राज द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ चलाये गये धर पकड़ अभियान के तहत जनपद के चार थानों की पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चार लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार असोथर थाने में तैनात उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह चैहान अपने हमराही सिपाही के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर कठौता गांव निवासी कल्लू उर्फ मनोज पुत्र स्व0 मोहनलाल को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से दस लीटर शराब बरामद किया है। इसी क्रम में कल्यानपुर थाने में तैनात एसआई राम किशोर ने गश्त करते हुए हरसिंहपुर गांव निवासी कमलेश गुप्ता पुत्र स्व0 बाबूलाल को गिरफ्तार कर उसके पास से दस लीटर शराब बरामद किया है। उधर हथगांव थाने मंे तैनात उपनिरीक्षक श्रीनिवास राय ने गश्त करते हुए जगन्नाथ पुत्र राम रतन निवासी रामपुर को दस लीटर शराब के साथ धर दबोचा। जबकि हुसैनगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबिल उदय भान सिंह ने जलालपुर इटौली गांव निवासी मलखान लोधी पुत्र छोटी लोधी को दस लीटर शराब के साथ धर दबोचा। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
तमंचा व बंदूक के साथ दो गिरफ्तार
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेरूई मजरे रहरा गांव के समीप मंगलवार की देर शाम गश्त करते हुए पुलिस ने किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से खड़े युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार चक्रवर्ती अपने हमराही सिपाही के साथ कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के उद्देश्य से गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर बेरूई मजरे रहरा गांव निवासी धनराज उर्फ ननका पासवान पुत्र हीरालाल को गिरफ्तार कर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। इसी क्रम में किशनपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सुमन ने गश्त करते हुए थुरियानी मजरे रायपुर भसरौल निवासी सुरेश कुमार निषाद पुत्र राम केशन को एक देशी बंदूक एकनली 12 बोर व तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
12 पर शांति भंग की कार्रवाई
फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले लगभग एक दर्जन लोगों के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मलवां थानाध्यक्ष ने एक, धाता ने दो, कल्यानपुर थानाध्यक्ष ने तीन, जाफरगंज ने दो, चांदपुर ने दो तथा हथगांव थानाध्यक्ष ने एक पर शांति भंग के तहत कार्रवाई की है।
Leave a Reply