[object Promise]
रिपोर्ट चंद्रप्रकाश शुक्ला
गोरखपुर। गोला के डाड़ी खास निवासी 25 वर्षीय अभय सिंह उर्फ ग्रीस सिंह पुत्र राजाराम सिंह का सोमवार को अपराह्न लगभग1.30 बजे के आसपास गोरखपुर जाते समय कौड़ीराम से 500मीटर आगे एक्सिडेंट हो गया। परिजन अभी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
गोला थानाक्षेत्र के डाड़ी खास निवासी राजाराम सिंह के तीन पुत्र हैं सुनील सिंह 35 वर्ष, अभय सिंह 25वर्ष और मृत्युंजय सिंह 22 वर्ष है। अभय सिंह राजाराम के मझले पुत्र थे जो सोमवार को अपने निजी कार्य से अपने मित्र दुर्गेश वर्मा के साथ अपराह्न करीब 1.30 बजे स्कूटी से गोरखपुर जा रहे थे। अभी कौड़ीराम से 500 मीटर आगे बढे होंगे कि गोरखपुर की तरफ से आ रही हुंडई कार से आमने-सामने भिड़ंत हो गया। दुर्गेश वर्मा को हल्की चोट आई थी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने छोड़ दिया। लेकिन अभय की हालत गंभीर देख ड्राक्टरों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
मेडिकल कॉलेज से उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही अभय की मृत्यु हो गई। बताते चलेकि इसी 17मई अभय की शादी थी घर में खुशी का माहोल चल रहा था कि अचानक हुए इस हादसे से पुरे गांव में मातम छा गया है। अभय के घर वालो का रो-रो कर बुरा हाल है।
Leave a Reply