[object Promise]
अयोध्या । जनपद के जिला कृषि अधिकारी बी० के० सिंह ने अवगत कराया है, कि कृषको को सही मूल्य पर एवं गुणवक्ता युक्त उर्वरको की उप कब्धता के मद्देनजर प्रमुख सचिव कृषि उ० प्र० शासन द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ० अनिल कुमार ने जनपद में कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर एक साथ पुरे जनपद में छापे मारी का निर्देश आज दिनांक 11/01/2019 को दिया है। छापे में जिला कृषि अधिकारी सदर तहसील , सहायक निर्देशक मृदा परीक्षण द्वारा मिल्कीपुर, उपकृषि निर्देशक द्वारा सोहावल एवमं जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा बीकापुर तहसील में छापा मारी की गई। जांच के समय उर्वरक के 13 एवं कृषि रक्षा समापन के 7 नमूने जांच हेतु किये गए!!
जांच में यूरिया की आधिक मूल्य लेने की शिकायत एवं दूकान से भाग जाने के कारण जिला कृषि अधिकारी ने दुकानों की तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया…!!
निलंबित दुकाने
पटवा खाद भण्डार-धर्मगंज(हेरिग्रतनगंज) – अधिक मूल्य यूरिया बिक्री शिकायत
तिवारी बीज भण्डार-पटरंगा,दूकान बन्द कर गायब
जाबेद खाद भण्डार-तिन्दौली (अमानीगंज),अधिक मूल्य पर यूरिया बिक्री शिकायत
वर्मा बीज भण्डार-बाकरगंज , दुकान बंद कर गायब
गिरजा प्रसाद वर्मा बीज भण्डार- मवई, दूकान बन्द कर गायब
नमूने प्रदेश के बिभिन्न लैबो में जांच कराये जाएंगे एवं गड़बड़ी मिलने पर F. I. R. दर्ज सहित बड़ी कार्य वाही कराई जाएगी.*
Leave a Reply