उप्र :पीआरडी जवान गिरफ्तार नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में

[object Promise]

बंदायू। बंदायू में 17 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में प्रांतीय रक्षा दल (पीआरडी) के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना गुरुवार को तब हुई जब लड़की अपने घर की छत पर थी।

आरोपी, पीड़िता का पड़ोसी भी है। आरोपी बगल की छत से कूदकर लड़की की छत पर आया और उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर ओ.पी.गौतम के मुताबिक, लड़की और आरोपी पड़ोसी है और दोनों एक ही जाति के हैं।

लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए छत पर गई थी, तभी 25 वर्षीय उसका यह पड़ोसी अचानक से उस पर टूट पड़ा और दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने यह भी कहा कि जब उसने शोर मचाया तो उसके माता-पिता तुरंत छत पर आ गए, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *