[object Promise]
पडरौना, कुशीनगर। पटना में आक्रोश मार्च पर जा रहे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और कार्यकर्ता पर हुए लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को कुशीनगर जनपद के पडरौना नगर से सटे सिधुआ बाजार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व कुशीनगर के राष्ट्रीय कुशवाहा समाज से जुड़े समाज के लोगों ने एक जुलूस निकाल कर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जुलूस सिधुआ बाजार के विभिन्न सड़क मार्गों से होते हुए बाजार के समीप पहुंच कर सभा में तब्दील हुई।
वहां मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए अभयानंद कुशवाहा ने कहा कि सरकार के मुखिया नीतीश कुमार द्वारा साजिश के तहत अपने सरकारी तंत्र द्वारा उपेंद्र कुशवाहा पर हमला करवाया गया। आने वाले समय में कार्यकर्ता उन पर एक-एक लाठी का हिसाब बिहार से जुड़े कुशवाहा बिरादरी के लोग लेंगे। इस मौके पर अरुन कुशवाहा,बैजनाथ कुशवाहा, चंदन कुशवाहा,धर्मेंद्र कुशवाहा, महबूब आलम,सुनील कुमार, मनोज कुमार,अशोक कुशवाहा, नूर मोहम्मद,जितेन्द्र यादव, बिकास कुशवाहा,रियाज अंसारी, प्रदीप गुप्ता, विशु कुशवाहा, अशोक यादव,पंकज चौधरी, संजय कुशवाहा छात्र नेता आदि लोग शामिल रहे |
Leave a Reply