उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी बल्दीराय ने कन्टेनमेण्ट एरिया लोकेपुर का किया निरीक्षण।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

[object Promise]

सुलतानपुर/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के निर्देश के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय विजयमल सिंह यादव ने संयुक्त रूप से कूरेभार बाजार का भ्रमण कर मास्क का प्रयोग करने एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने निर्देशित किया कि दुकानदार भी मास्क का प्रयोग करें और जो ग्राहक मास्क न लगायें व सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन न करें उन्हें सामान न दिया जाय। उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी बल्दीराय ने कन्टेनमेण्ट एरिया लोकेपुर का निरीक्षण किया। जहां पर लोग क्वारंटाइन नियमों का पालन करते हुए पाये गये। उन्होंने लोगों को निर्देशित किया कि 14 जून, 2020 तक क्वारंटाइन नियमों का पालन करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *