उन्नाव: घर पहुंचा रेप पीड़िता का शव, अंतिम संस्कार पर सस्पेंस

[object Promise]

उन्नाव रेप केस की पीड़िता को जिंदा जला दिया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार रात पीड़िता की मौत हो गई। शनिवार देर रात पीड़िता का शव दिल्ली से उन्नाव पहुंच गया।
शव के पहुंचते ही घरवालों में रोना-धोना मच गया। पीड़िता के शव के अंतिम संस्कार को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। गैंगरेप पीड़िता की शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शव पहुंचने के बाद क्षेत्र में हालात नाजुक बने हुए हैं। कानून व्यवस्था के मद्देनजर सीतापुर, हरदोई और लखनऊ से पुलिस फोर्स को उन्नाव बुलाया गया है। इसके अलावा दो प्लाटून पीएसी को भी मौके पर बुलाया गया है।

मीडिया को पीड़िता के घर से दूर रखे जाने की कोशिश चल रही है।

पीड़िता के शव को फिलहाल घर के कच्चे बरामदे में रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, जिला प्रशासन परिवार को समझा-बुझाकर देर रात अंतिम संस्कार के लिए राजी करने की कोशिश में लगा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *