[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर 01 जनवरी/ औद्योगिक आस्थान में प्रशासनिक भवन के पीछे उत्तर तरफ विद्युत कन्ट्रोल रूम हेतु लगभग 400 वर्गगज निष्प्रयोज्य भूमि में प्लाट बनाये जाने के उपरान्त जनपद के इच्छुक उद्यमियों को आवंटन हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये थे, जिसके परीक्षणोपरान्त एक भी अनुसूचित जाति/जनजाति के आवेदन-पत्र प्राप्त नहीं हुए हंै, जिसके दृष्टिगट रखते हुए आवेदन-पत्र पुनः आमंत्रित किये जा रहे हैं। इच्छुक उद्यमी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र से सम्पर्क स्थापित कर आवेदन-पत्र व अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Leave a Reply