उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना में छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने रोड शो के जरिए किया शक्ति प्रदर्शन

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। शहर में छात्रसंघ चुनाव 14 सितंबर को होने है, जिसके तहत आज सभी अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में कॉलेज से लेकर गांव देहात व पडरौना शहर में बाइक रैली निकाल अपने अपने शक्ति का प्रदर्शन किया ।
इस दौरान उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह से ही ढोल नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही थी। अलग अलग पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अध्यक्ष के उम्मीदवारों ने बारी बारी से अलग-अलग देशों से अपनी अपनी बाइक रैली व पडरौना सर में पैदल मार्च कर अपना अपना शक्ति प्रदर्शन किया ।

चुनाव के महज 1 दिन पहले अध्यक्ष पद के ही उम्मीदवारों ने ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस रैली में सभी उम्मीदवारों को समर्थकों ने अपने कंधों पर बैठा कर रैली का आगाज किया। रैली के दौरान पडरौना शहर के सड़कों पर जाम लग गया था। सुबह से ही छात्र- छात्राएं चुनावी रंगों में नज़र आने लगी और ढोल बाजे की धुन के साथ नाचते नज़र आएं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *