उदित नारायण डिग्री कॉलेज पडरौना के छात्रसंघ चुनाव में सभी उम्मीदवार जीत के लिए मतदाताओं को सहेजने में जूटे

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : उदित नारायण डिग्री कालेज पडरौना में छात्रसंघ के चुनाव का बिगुल बच चुका है,प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर अपने समर्थको के साथ प्रचार में रमे हुए है,लगभग सभी पदों पर प्रत्याशी आमने-सामने है जो जीत के लिए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर छात्र छात्राओं से जुड़े मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हुए हैं |
………….
छात्रसंघ के चुनाव में महज दो दिन शेष है | 
छात्र -छात्राए ( वोटर ) दर्शक बन सभी उम्मीदवारो के क्रिया क्लाप को मौन धारण कर से देख रहे है
अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,महांत्री सहित सभी पदों के उम्मीदवार व उनके समर्थक अपने जीत के लिए वोटर को लुभाने में दिन रात एक करने में लगे है |
महाविद्यालय की सबसे बड़ी  बात यह है कि छात्राए जिसे भी एकतरफा वोट करती है उसकी जीत तय माना जाता है | इस बार के छात्र संघ के चुनाव में इस कालेज से एम.ए.हिन्दी प्रथम वर्ष की छात्रा गुड्डी यादव अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रुप में चुनाव मैदान है |
सूत्रों की माने तो कि छात्रसंघ के चुनाव में कालेज का इतिहास रहा है कि कई वर्ष बीतने के बाद इस बार किसी छात्रा ने चुनाव लड़ने की हिम्मत की है | मुदरिस कॉलेज में लंबे अरसे से सभी पदों पर सिर्फ छात्रों का ही कब्जा रहा है,जबकि जीत छात्राओं का वोट से ही तय करता चला आ रहा था |अब तक छात्राए इस कालेज में वोट देते आ रही थी,और लंबे समय से यहां इस कॉलेज में  छात्राओं को राजनीतिक भागीदारी में रुचि नही ले रही थी |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *