प्रयागराज । उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने प्राथमिक स्कूलों में 69,000 सहायक शिक्षकों /अस्सिस्टेंट टीचर की भर्ती प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई. योगी सरकार ने इस भर्ती के लिए शासनादेश देर शाम जारी कर दिया है. इस हफ्ते के अंत तक ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू हो सकती है. सहायक भर्ती परीक्षा 6 जनवरी को राज्य के मंडल मुख्यालय वाले जिलों में 11 से 2.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा आयोजन की जिम्मेवारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी एलनगंज को दी गई है.।
सबसे खास बात ये है कि इसमें बीएड डिग्री होल्डर को भी प्राथमिक स्तर की भर्ती में मौका दिया जा रहा है. बीएड पास को 07 साल बाद ये अवसर दिया जा रहा है जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को रहत मिलेगी. राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने इसी साल जून में नोटिफिकेशन को जारी कर बीएड पास को प्राथमिक स्तर यानि प्राइमरी स्कूल (क्लास 1 से 5 तक) की भर्ती में शामिल होने की इजाजत दी थी. प्राथमिक स्तर की टीईटी 2018 में भी बीएड अभ्यर्थियों को मौका मिला था।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए 68,500 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में सब्जेक्टिव पेपर होने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इसी वजह से 69,000 की परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछने का निर्णय लिया गया है. उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा. इसमें प्राथमिक स्तर की टीईटी में पास उम्मीदवार शामिल होंगे जिसका रिजल्ट 05 दिसंबर तक घोषित होने की उम्मीद है. ऐसी सम्भावना हजतय जा रही है कि क्लास 1 से 05 तक की टीईटी में 3 से 3.5 लाख तक उम्मीदवार पास होंगे.।
69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती का शासनादेश जारी होने पर माना जा रहा है कि सरकार ने अंतर पैदा करने के लिए पदों की संख्या 500 बढ़ा दी है। पहले सरकार ने 68,500 शिक्षकों दो भर्ती का निर्णय लिया था। लेकिन पिछली 68,500 शिक्षक भर्ती में विवाद होने के कारण 6 जनवरी को होने जा रही दूसरी भर्ती परीक्षा में पद 69,000 कर दिए गए हैं। पिछली भर्ती में विवाद के चलते ही उसमें रिक्त तकरीबन 27,000 पदों को नई भर्ती में नहीं जोड़ा गया है।
Leave a Reply