उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या का आगमन 01 जनवरी को,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रगति की करेंगी समीक्षा

[object Promise]

निरीक्षण भवन अमेठी में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की करेंगी जनसुनवाई।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा महिला उत्पीड़न के आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता के लिए शासन द्वारा नामित राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अनीता सचान जी दिनांक 01 जनवरी 2020 को पूर्वाहन 11ः00 बजे लो0नि0वि0 अमेठी के गेस्ट हाउस में जनसुनवाई करेंगी। जहां पर माननीय आयोग की सदस्या जनसुनवाई के माध्यम से पीड़ितों की समस्याओं से रूबरू होकर उनके साथ घटित होने वाली घटनाओं की जानकारी कर उन्हें त्वरित न्याय दिलाएंगी। जनपद की पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याएं उपरोक्त स्थल पर ससमय उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकती हैं। मा0 आयोग की सदस्या जनसुनवाई के उपरान्त जनपद में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की अद्यतन स्थिति की प्रगति की समीक्षा भी करेंगी। इसके उपरान्त मा0 महिला आयेग की सदस्या मीडिया बन्धुओं के साथ प्रेस वार्ता करेंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *