लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के गठन के बाद पार्टी ने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने 51 जिला व शहर अध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें 48 जिलों के जिलाध्यक्षों और पांच शहर कमेटियां के अध्यक्ष की घोषणा हुई है। अमेठी में प्रदीप सिंघल और रायबरेली में पंकज तिवारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बीते दिनों कांग्रेस पार्टी ने यूपी में विधानमंडल दल के नेता रहे अजय कुमार लल्लू को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी 2022 के विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुट गई है। लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बावजूद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में बेहद सक्रिय हैं। आये दिन वह ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधती रहती हैं और जब भी मौका मिलता है, जमीन पर उतरकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ाती हैं। सोनभद्र नरसंहार, चिन्मयानंद मामला और महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस का प्रदर्शन इसका प्रमाण है।
जिला और शहर अध्यक्षों के कुल 51 नाम घोषित किये गये हैं, जिसमें 14 फीसदी दलित, 33 फीसदी पिछड़ी जातियों, 35 फीसदी सवर्ण और 18 फीसदी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अल्पसंख्यक समुदाय में ज्यादातर पासमांदा जाति पर फोकस किया गया है, इनमें 10 फीसदी महिलाओं की भी हिस्सेदारी है। झांसी भगवान दास कोरी,ललितपुर, बलवंत सिंह राजपूत, जालौन, अनुज मिश्रा, बांदा, राजेश दीक्षित,चित्रकूट, कौशल पटेल, हमीरपुर, नीलम निषाद, महोबा, तुलसीदास लोधी, कौशांबी,अरुण कुमार विद्यार्थी, फतेहपुर,अखिलेश पांडेय, अयोध्या, अखिलेश यादव, सुल्तानपुर,अभिषेक सिंह राणा अमेठी,प्रदीप सिंघल,रायबरेली, पंकज तिवारी,आजमगढ़, प्रवीण कुमार सिंह,मऊ, इंतेखाब आलम,चंदौली, धर्मेंद्र तिवारी,गाजीपुर, सुनील राम,जौनपुर,फैजल हसन तबरेज ,मिर्जापुर, शिवकुमार पटेल,भदोही, देव नारायण यादव, जिलों व शहरों के बने अध्यक्ष, सोनभद्र,रामराज गोंड, बस्ती, अंकुर वर्मा, संतकबीरनगर, प्रवीण चंद्र पांडेय,सिद्घार्थनगर, काजी सोहैल अहमद,गोरखपुर, निर्मला पासवान,कुशीनगर, राजकुमार सिंह,महाराजगंज,अवनीश पाल,देवरिया, धर्मेंद्र सिंह सैंतवार ,मथुरा, दीपक चौधरी ,कानपुर, ऊषारानी कोरी। औरैया, शिववीर दुबे, हाथरस, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य,फिरोजाबाद, संदीप तिवारी,श्रावस्ती, मो. नसीम चौधरी,बलरामपुर, अनुज कुमार सिंह,पीलीभीत, हरप्रीत सिंह छाबरा,आगरा,मनोज दीक्षित ,हरदोई, आशीष कुमार सिंह,मैनपुरी, विनिता शाक्य,इटावा, मलखान सिंह, कानपुर देहात,नरेश कटियार, एटा,एकेश लोधी,संभल, विजय शर्मा ,संभल (शहर), तौकीर अहमद,बुलंदशहर,तुक्कीमल खटिक,बुलंदशहर (शहर),हुसैन अली,कन्नौज,प्रमोद कुमार शाक्य,मुजफ्फरनगर, हरेंद्र त्यागी ,मुजफ्फरनगर (शहर),जुनैद राउफ,गौतम बुद्घ नगर,मनोज चौधरी , गौतम बुद्घ नगर (शहर) शहाबुद्दीन।
Leave a Reply