उत्तर प्रदेश में अपने पडोसी द्वारा दुष्कर्म की शिकार हुई 70 वर्षीय महिला, दुष्कर्मी को दबोचा

उत्तर प्रदेश में अपने पडोसी द्वारा दुष्कर्म की शिकार हुई 70 वर्षीय महिला, दुष्कर्मी को दबोचा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार देर रात 70 वर्षीय महिला के साथ नशे की हालत में उसके एक पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी राम किशन (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेज दिया गया है। पीड़िता पहले से ही बीमार है। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

राम किशन एक पेंटर के तौर पर काम करता है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और 457 व अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अनपरा पुलिस स्टेशन के एसएचओ शैलेश कुमार राय ने कहा कि घटना तब हुई, जब महिला घर में अकेली थीं और परिजन घर से बाहर गए हुए थे। उसके पड़ोस में रहने वाले रामकिशन ने उस शाम शराब पी थी और वृद्ध महिला को घर में अकेला पाकर उनके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *