उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का किया लोकापर्ण।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुल्तानपुर।।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सायं सुलतानपुर हवाई पट्टी पहुंचे। वहां से वे कार से अमहट (दादूपुर) स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में पहुंचकर भवन का लोकापर्ण किया। इस बीच सुलतानपुर-लखनऊ हाइवे पर यातायात को रोक दिया गया। सड़क के दोनों तरफ यात्री-माल वाहनों की लम्बी कतार लगी रही। पैदल यात्रियों को भी नहीं आने-जाने दिया गया।

ऐसे हुआ है भवन का निर्माण

यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड की शाखा परियोजना प्रबंधक यूनिट 17 रायबरेली ने दो जून 2012 को निर्माण शुरू किया था। कार्यदायी संस्था ने 1176 लाख की लागत से रेलवे लाइन के उस पार छह बैरिक, दो प्रशासनिक भवन, शस्त्रागार, बाउण्ड्रीवाल, पीटी गोदाम,सीसी रोड, एलटी लाइन का निर्माण कराया है। रेलवे लाइन के दूसरी ओर पुलिस आवास निगम ने 1190.81 लाख की लागत से टाइप 1 में 48 आवास ब्लाक नौ,टाइप 2 में 30 आवास ब्लाक तीन,टाइन तीन में छह आवास ब्लाक एक, टाइप चार में आठ आवास, टाइप पांच में दो आवास बनाया है। मार्च 2018 में स्कूल का भवन बनकर तैयार हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *