उत्तर प्रदेश: निकाय चुनाव में आज होगा प्रत्याशीयों की किस्मत का फैसला, मतों की गणना शुरू
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में अपनी सारी ताकत झोंकने वाले योगी आदित्यनाथ के कामों पर आज फैसला हो जाएगा। यूपी के निकाय चुनावों के लिए डाले गए मतों की आज गणना की जा रही है। राजधानी लखनऊ सहीत 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में हुए मतों की गणना के बाद इन सभी को अपना नया मेयर और पार्षद मिल जाएगा। आपको बता दें कि निकाय चुनाव में आज 79,113 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना सभी 75 जिलों के 334 केंद्रो पर होगी। निकाय चुनाव में तीन चरणों हुई वोटिंग में कुल 52.50 फीसदी लोगों ने अपने मतों का इस्तेमाल किया था।
उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश के 334 स्थानों पर एक साथ मतगणना शुरू हो चुकी है। पारिणाम आने में कोई देरी न हो इसके लिए 11,200 टेबल लगाई गई हैं। वोटों की गिनती के लिए 56 हजार सरकारी कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है। नगर निगमों में ईवीएस से चुनाव हुए हैं इसलिए इसके परिणाम दोपहर 12 बजे तक बिल्कुल साफ होने शुरू हो जाएंगे। वहीं छोटी नगर पंचायतों के परिणाम सुबह 10 बजे से ही आने शुरू हो जाएंगे। और शाम चार से पांच बजे तक सभी निकायों के परिणाम घोषित हो जाएंगे।
ईवीएम की मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर चार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि बैलेट पेपर की गणना के लिए प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मियों का दल रहेगा। नगरीय निकाय के अध्यक्ष व सदस्य दोनों पदों की गिनती अलग-अलग टेबलों पर एक साथ होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में एक दिसंबर को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। इस पर आयोग ने पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है।
Leave a Reply