उन्नाव जिले के बांगरमऊ नगर में आज शांति मिल मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सांसद डॉ सच्चिदानंद साक्षी महाराज को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ मोदी सरकार में ही ऐसी ताकत है जो हमला करने वाले पर पाकिस्तान में घुसकर मोदी सरकार करारा जवाब देती है। जबकि पूर्व की गूंगी बहरी सरकार सिर्फ आतंकवाद को मूकदर्शक बनकर देखती रहती है। जिसका परिणाम यह यह निकला कि आतंकवाद चरम पर पहुंच गया। जो कि भारत के लिए नासूर बन गया है। जिसका खामियाजा देश की पूरी जनता भुगत रही है अब समय आ गया है की मोदी सरकार को पुनः गठित कराकर विश्व में देश का नाम रोशन करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। इसके लिए साक्षी महाराज को भारी मतों से जिता कर सांसद पहुंचाना होगा। इस मौके पर मंत्री स्वाति सिंह, सदर उन्नाव विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बम्बा लाल दिवाकर,पीएम मोदी अगेन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी, जिला अध्यक्ष श्री कांत कटियार,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंगर, शैलेंद्र राजपूत, पिछड़ा वर्ग के कोषाध्यक्ष पुनीत गुप्ता आदि नेतागण जनसभा में मौजूद रहे।
Leave a Reply