रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।।गोवा के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रमोद सावंत पहली बार उत्तरप्रदेश केअमेठी पहुंचे। यहां गौरीगंज के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के परिजनों से मिले। सावंत ने कहा कि अगर उत्तरप्रदेश सरकार सहमति देतो हम स्व. मनोहर पर्रिकर के याद में बरौलिया गांव की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में तेजी लाएंगे।
गोवा के पूर्व सीएम स्व. मनोहर पर्रिकर के गांव को गोद लेने औरगांव में विकास कार्य कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गोवा सरकार यहां काम करना चाहती है। विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में। हमें जो काम करने को कहा जाएगा, हम उसे जरूर करेंगे। पर्रिकरजी का गांव से जुड़ाव था, उनकी याद में गोवा सरकार यहां काम कराना चाहती है।
उन्होंने आगे कहा-”2014 में चुनाव प्रचार के लिए मैं यहां पर स्मृति ईरानी के साथ कार्यकर्ता के रूप में आया था। मैं यहां पर 22 दिन गांव-गांव घूमा था। मैं सभी कार्यकर्ताओं को जानता हूं। सुरेंद्र सिंह की हत्या से मुझे बहुत दुख हुआ। मैंने स्मृति दीदी से बातचीतकरने के बाद स्व. सुरेंद्र सिंह के परिजनों से मिलने की इच्छा जताई थी। सुरेंद्र पार्टी के अच्छे कार्यकर्ता थे। पार्टी ने एक जुझारू कार्यकर्ता खोया है। उसकी भरपाई नहीं हो सकती। भाजपा परिवार के साथ है।”
Leave a Reply