[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र में इसौली विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उड़नदस्ता टीम प्रभारी/मजिस्ट्रेट राम कुमार व संदीप पाण्डेय उपनिरीक्षक शाहिद अहमद ने हलियापुर-कुड़वार रोड़ के वलीपुर चौकी के समीप बडौदा उ प्र ग्रामीण बैंक के पास चेकिंग के दौरान मुईन खान पुत्र मो अमीन खान निवासी इस्लामगंज सरकन्डी डीह थाना धम्मौर से संयुक्त रूप से पैसठ हजार रुपये अबैध नगदी गाड़ी UP-32- HY-0312 से पकड़ी।
रुपये का साक्ष्य चेकिंग के दौरान द्वारा न दिए जाने पर उक्त नगदी धनराशि जब्त कर कोषागार के डबल लॉक में जमा करा दिया गया।भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप मानक 50 हजार से अधिक की नगद धनराशि बिना साक्ष्य के ले जाना प्रतिबन्धित है।उड़नदस्ता टीम में चेकिंग के दौरान कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव, रोहित जायसवाल व प्रशांत यादव मौजूद रहे।
Leave a Reply