इस मशहूर सिंगर के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज , CM YOGI – RSS प्रमुख पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का लगा आरोप

इस मशहूर सिंगर के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज , CM YOGI – RSS प्रमुख पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का लगा आरोप

वाराणसी।  सिंगर रैपर हार्ड कौर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को रेपिस्ट और मोहन भागवत को आतंकवादी कहा था। इसके साथ ही हार्ड कौर ने योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत की एक फोटो भी शेयर की थी।

ब्रिटेन में रहने वाली रैपर तरन कौर ढिल्लों उर्फ हार्ड कौर के खिलाफ सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

वाराणसी कैंट थाने के प्रभारी (एसएचओ) विजय प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्थानीय वकील शशांक शेखर ने बुधवार को इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके अलावा हार्ड कौर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी गाली देते हुए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट्स काफी वायरल हुए थे और इसी वजह से अब उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कौर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए (राजद्रोह), 153ए (धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और आईटी अधिनियम की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है।

गयिका हार्ड कौर ‘एक ग्लासी’ और ‘मूव यॉर बॉडी’ जैसी गानों से युवा जगत के संगीत में धूम मचाने वाली सिंगर हार्ड कौर एक बड़ी मुश्किल में फंसती नजर आ रही है और ऐसा लग रहा है की उन्हें जल्द कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते है।

इस मशहूर सिंगर के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज , CM YOGI – RSS प्रमुख पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का लगा आरोप
Photo Credit Social Media

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *