इस बार के नवरात्र में आने वाली देवी गीतों में दर्शकों को जमेगी महुआ टीवी के सिंगर अकाश मिश्रा के ‌देवी गीत पयजनिया बाजे छन-छन ….

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाह

कुशीनगर : महुआ टीवी के समय दुनिया की सबसे चर्चित शो ‘नहले पे दहला’ नन्हे सिंगर का शो रहा है। नन्हे शुरो का शो होने के वजह से यह शो हमेशा से लोगों को चहेता रहा है । उस समय के सीजन में महुआ टीवी पर प्रसारित नहले पे दहला में शामिल हुए सिंगर अकाश मिश्रा को प्रथम विजेता व विकास को उप विजेता से नवाजा गया था । महुआ टीवी के उस समय के हुए प्रोग्राम में इन दोनों जोड़ी को ‘विचित्र जोड़ी’ का नाम दिया गया था । इस ‘विचित्र जोड़ी’ में बिहार के बक्सर बिहार के कंजिया गांव निवासी गायक अकाश मिश्रा इस बार के नवरात्र में बनारस अपने घर घर गए हुए है। इस बार के नवरात्र में सिंगर अकाश मिश्रा दर्शकों का दिल जीतने के लिए अपने गायकी से देवी गीत का शूटिंग कर रहे हैं ।

जाहिर है कि सिंगर अकाश मिश्रा के इस बार के नवरात्र में आने वाले भक्ति गीत व वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश होंगे । इसी बीच सिंगर अकाश मिश्रा की इस देवी गीत की तैयारी को लेकर बनारस में चल रही तैयारी के दौरान ली गई फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है । इस फोटो व वीडियो में सिंगर अकाश मिश्रा अपनी आवाज का जादू दर्शकों पर चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

बताते चलें कि इस बार के नवरात्र में सिंगर अकाश मिश्रा के गाए हुए गीतों में देवी गीत को दर्शक बखूबी से सुनेंगे। नवरात्र शुरु होने से पहले ही सिंगर अकाश मिश्रा ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से छोटे छोटे वीडियो व फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। यह वीडियो वाकई में दर्शकों को मन मोहने वाली देवी गीत नजर आ रही हैं। इस देवी गीत में सिंगर अकाश मिश्रा के अलावे गीतकार जितेंद्र पटेल अकेला का भी नाम शामिल है। जिसमें सिंगर अकाश मिश्रा अपनी आवाज का जादू दर्शकों के बीच बिखेर रहे हैं।
अकाश मिश्रा अपने फैंस को लुभाने के लिए इस बार के नवरात्र अपने इस देवी गीत एक लेकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सिंगर अकाश मिश्रा अपने भोजपुरी बोली और मजेदार डायलॉग से पहले भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। सिंगर अकाश मिश्रा की गायकी को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वह इस बार के नवरात्र में आने वाले अपने देवी गीतों को लेकर पूरे नवरात्र तक दर्शकों को दिल जीतने का काम करेंगे।

इस दौरान अभी हाल ही में यूपी के कुशीनगर जिले के पडरौना नगर से सटे सिधुआ बाजार में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जागरण प्रोग्राम में शरीक हुए सिंगर अकाश मिश्रा ने जनसंदेश टाइम्स संवाददाता उपेंद्र कुशवाहा को बताया कि दर्शकों की फरमाईश पर इस बार के नवरात्र में “पयजनिया बाजे छन-छन,गाना गाए हैं। यह गाना मां दुर्गा पर ही बनाया है। इस गाने को सुनते ही दर्शक झूमने पर विवश होंगे ?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *