इलाहाबाद लोकसभा सीटः BJP की रीता बहुगुणा के सामने सपा ने राजेंद्र पटेल को उतारा

[object Promise]

इलाहाबाद । समाजवादी पार्टी ने शनिवार को फूलपुर और इलाहाबाद के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। फूलपुर से पंधारी यादव और इलाहाबाद से राजेंद्र पटेल को टिकट दिया गया है इलाहाबाद लोकसभा सीटः बीजेपी की रीता बहुगुणा के सामने सपा ने राजेंद्र पटेल को उतारा, उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल इलाहाबाद संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी ने राजेंद्र सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने 26 मार्च को ही डॉ रीता बहुगुणा जोशी को उम्मीदवार बनाया है।

राजेंद्र पटेल पूर्व विधायक स्वर्गीय महेंद्र सिंह के भाई हैं। इनके भतीजे प्रवीण पटेल फूलपुर से बीजेपी विधायक हैं। राजेंद्र पटेल ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत जनता दल से की थी। जनता दल में प्रदेश उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रह चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजेंद्र पटेल की दावेदारी रीता बहुगुणा जोशी को टक्कर दे पाते हैं या नहीं डॉ. रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद की मेयर रह चुकी हैं। उनके पिता हेमवती नंदन बहुगुणा ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में इलाहाबाद संसदीय सीट से 1971 में जीत दर्ज की थी उनको 58.84 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे।

उनकी मां कमला बहुगुणा ने 1977 के चुनाव में फूलपुर सीट से जीत हासिल की थी। डॉ रीता बहुगुणा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से  पढ़ाई की और वहीं प्रोफेसर बन गईं। 24 साल तक कांग्रेस पार्टी में रहने के बाद साल 2016 में उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर लिया था संगम नगरी प्रयागराज धार्मिक, आध्यात्मिक और राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण शहर है। इस लोकसभा सीट ने देश को दो प्रधानमंत्री दिए हैं- लाल बहादुर शास्त्री और वीपी सिंह। इसके अलावा हेमवतीनंदन बहुगुणा, मुरली मनोहर जोशी और जनेश्वर मिश्र जैसे दिग्गज नेता भी इसी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन भी 1984 में कांग्रेस के टिकट पर इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *