इतिहास रचने जा रही है योगी सरकार, प्रयागराज में होगा पहली बार यह भव्य आयोजन !

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने इस बार कुंभ का आयोजन बेहद ही भव्य किया है। इसके साथ ही सरकार एक नया इतिहास बनाने जा रही है। दरअसल इस बार यूपी कैबिनेट की बैठक संगम तट पर होने वाली है।

दरअसल संगम के तट पर बने टेंट में ये बैठक होगी। इस बात की जानकारी राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी। उन्होंने कहा कि ये बैठक 28 से 29 जनवरी को होने वाली है। उन्होंने कहा कि तारीखों को लेकर निर्णय रविवार तक किया जाएगा। इससे पहले नैनीताल में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 1962 में नैनीताल में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी।

 

आज जितनी भी सरकारें आई उन्होंने कभी कुंभ में कैबिनेट बैठक का आयोजन नहीं किया है। सूत्रों का कहना है कि बैठक में शामिल होने से पहले संगम तट पर स्नान भी करेंगे। स्नान करने के बाद वो सभी कैबिनेट की बैठक में शिमाल होंगे। बैठक कुंभ में आयोजित करते के पीछे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान में आस्था रखने वालों के लिए बैठक का आयोजन वहां होने वाला है।

 

उन्होंने कहा कि इस बैठक से पूरी दुनिया में संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक कुंभ में किए जाने को लेकर फैसला पिछले कैबिनेट में ही कर लिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि ये कुंभ में रोज लगभग 1 से 2 करोड़ लोग डुबकी लगाते हैं। पूरी दुनिया को हमारी योजनाओं, विकास और धार्मिक त्योहारों का संदेश जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *