[object Promise]
फतेहपुर : अब बिजली का कनेक्शन लेना है तो घर में इज्जतघर होने का प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ लगाना होगा। यह प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान एवं सभासद का भी मान्य होगा। प्रमाण पत्र न देने वाले कनेक्शन का आवेदन करने वाले 145 लोगों के आवेदन विभाग ने वापस करते हुए शौचालय होने का प्रमाण पत्र लगाने को कहा है। विभाग के उच्चाधकारियों के इस निर्देश का अनुपालन जिले के तीनों तहसीलों में प्रभावी कर दिया गया है। मामले पर अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार का
कहना था बिना शौचालय बिजली के कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे। कहा कि जरूरत पड़ी तो आवेदक के यहां शौचालय बना है या नहीं उसकी जांच कराई जाएगी। विगत छह माह में बत्ती पंखा के 4835, सहित व्यवसायिक के 2000 कनेक्शन हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत विभाग ने यह कदम उठाया है।
Leave a Reply