इकाई स्थापना ऋण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

[object Promise]

जनपद नोडल अधिकारी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम स्थगित

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 16 अक्टूबर/ प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग, उ0प्र0 शासन एवं नोडल अधिकारी जनपद सुलतानपुर का 16 व 17 अक्टूबर का प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

सुलतानपुर 16 अक्टूबर/ जनपद न्यायाधीा/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संरक्षता में 17 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से शेम्फोर्ड पब्लिक स्कूल गोराबारिक मउहरिया में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। यह जानकारी सचिव जिला सेवा प्राधिकरण ने दी।


सुलतानपुर 16 अक्टूबर/ खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग एवं भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिये शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के इकाई स्थापना हेतु ऋण प्राप्त करने के लिये इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र 25 अक्टूबर तक आॅनलाइन कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग जिला उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया कि उत्पादन क्षेत्र की इकाई स्थापित करने के लिये 25 लाख तक एवं सेवा क्षेत्र की इकाई स्थापित करने के लिये 10 लाख तक की प्रोजेक्ट सीमा तक आवेदन किया जा सकता है। अभ्यर्थी आॅनलाइन पीएमईजीपी पोर्टल ूूूणअपबवदसपदमण्हवअण्पद पर अपना आवेदन कर सकते हैं। आॅनलाइन आवेदन करने में प्रयुक्त अभिलेखों की हार्डकाॅपी जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में जमा करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पोर्टल पर अपलोड करते समय पासपोर्ट साइज की फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पापुलेशन सर्टिफिकेट तथा शैक्षिक/तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र रखना अनिवार्य होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *