इंदिरा नहर के रेगुलेटर में अज्ञात लाशों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी

[object Promise]
लखनऊ।
 राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में इंदिरा नहर के रेगुलेटर में अज्ञात लाशों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने जब दो युवकों के शव रेगुलेटर में फंसे देखे तो उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी चिनहट सचिन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने घंटो की मशक्कत के बाद युवकों के शव निकलवाए और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों के शव कई दिन पुराने लग रहे हैं। उनके बदन पर कपड़े थे। दोनों के शव सड़ चुके थे। फिलहाल उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक शव की   पहचान हो गई है जबकि दूसरे शव की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।
एक शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, मामला चिनहट स्थित इंदिरानहर के रेगुलेटर का है। यहां लोगों ने दो युवकों के शव उतरते देखे तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चिनहट इन्स्पेक्टर ने शवों को निकलवाया तो उनके भी होश उड़ गए। शवों से दुर्गंध आ रही थी। शव पूरी तरह से सड़ चुके थे। थाना प्रभारी के मुताबिक शव कई दिन पुराने लग रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि युवकों की हत्या करके उन्हें कहीं फेंका गया होगा। इसके बाद उनके शव बहकर यहाँ आ गए और रैगुलेटर में फंस गए।
बाराबंकी का रहने वाला है एक युवक
थाना प्रभारी के अनुसार, एक शव की पहचान शिवकुमार (30) पुत्र राधेश्याम निवासी कुर्सी बाराबंकी के रूप में हुई है। घरवालों ने बताया कि वह मंदबुद्धि का था और 3-4 दिन पहले  घर से बाहर निकला था लेकिन घर नहीं गया। दूसरे की पहचान कराई जा रही है। गौरतलब है कि इस रेगुलेटर में आये दिन लाशें फंसी हुई मिलती हैं। साथ ही आधा दर्जन के ऊपर सड़े गले जानवरो के शव भी यहाँ मिल चुके हैं। शव मिलते ही इलाके में बदबू फैल जाती है। स्थानीय लोगों ने सिचाई विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस अज्ञात शवों की पहचान कराने में जुटी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *