आशा बहनों के कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं के निजात के लिए बनाई गई नीति

[object Promise]
रिपोर्ट-केशवा नन्द शुक्ला
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग और आमजन के हितों के लिए काम करने वाली आशा बहनों की समस्याएं निरंतर बढ़ती जा रहे हैं कार्यक्षेत्र में आशा बहनों को अपनी समस्याओं को लेकर दो चार होना पड़ता है। समस्याओं के निपटारे के लिए पंडित जालीपा प्रसाद विद्या मंदिर जगतपुर रायबरेली में महिला सशक्तिकरण के तहत आशा बहनों की समस्याओं को सुना गया जिसमें किशोरी लाल शर्मा शैलजा वीके शुक्ला सुरेश नारायण पांडे शिव कुमार प्रबंधन तापसी शुक्ला टीचर काला पांडे संस्थापक शामिल हुए।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किशोरी लाल शर्मा ने कहा जिस तरह से आशा बहने समाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं और सक्रिय योगदान करती हैं उसके तहत उनको भुगतान नहीं किया जाता है यही नहीं हर महीने तनख्वाह को भी लेकर उन्हें दो-चार होना पड़ता है।
यदि यह समस्या बरकरार रहेगी तो उनके हौसले टूटेंगे और स्वास्थ्य विभाग मैं सक्रिय योगदान दे रही आशा बहने कहीं ना कहीं से पीछे हटेंगी। श्री शर्मा ने कहा प्रसूता से लेकर बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहने वाली आशा बहने विगत सालों से मांगे करती आ रही है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा उसे नजरअंदाज किया जाता रहा है। सामाजिक रूप से उनका योगदान बेहद उम्दा है यदि उनके लिए कोई रणनीति बनती है तो उसका स्वागत होगा उन्होंने कहा सांसद द्वारा जो भी मदद हो सकेगी उसे आशा बहनों के लिए किया जाएगा।
इस मौके पर आशा बहनों के साथ साथ स्कूल के विद्यार्थी भी मौजूद थे जिन्होंने अपनी समस्याएं कांग्रेस कमेटी को बताएं उसी के साथ उन्होंने आशा बहनों के कार्य के बारे में भी जाना। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कांग्रेस पार्टी हर तबके के साथ खड़ी है जनता के हर सुख दुख में हमेशा की तरह साथी रही कांग्रेस उनके हक के लिए लड़ती रहेगी आशा बहनों की मांग जायज है और उसका निवारण प्रशासन को करना चाहिए जिससे वह अपने कार्य क्षेत्र मैं सक्रिय रूप से अच्छा योगदान दे सकें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *