आर के पाण्डेय एडवोकेट बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रयागराज

आर के पाण्डेय एडवोकेट बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रयागराज
ब्यूरो चीफ राकेश कुमार केसरवानी
जनपद प्रयागराज में आज दिनांक 08 जुलाई 2019 हाई कोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता व वरिष्ठ समाजसेवी आर के पाण्डेय को अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन ने प्रयागराज का कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है जानकारी के अनुसार आर के पाण्डेय एडवोकेट पंजीकृत एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक हैं तथा यह संस्था भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान चलाने व अन्य सामाजिक कार्यों के साथ ही बेसहारा गरीबों को निःशुल्क विधिक सेवा प्रदान करती है।

अभी तक आर के पाण्डेय अटल भा0 हिन्दू फाउंडेशन के प्रयागराज जनपद के महामंत्री के दायित्व पर हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रयागराज दिनेश मिश्र के प्रदेश महासचिव पद पर प्रोन्नत होने के बाद आज अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम0ए0 खान ने आधिकारिक घोषणा करते हुए आर के पाण्डेय एडवोकेट को अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन का कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रयागराज मनोनीत किया है।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करते हुए फाउंडेशन के कार्य को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व को विश्वास बनाने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। इस अवसर पर दिनेश मिश्र प्रदेश महासचिव, संजय पाण्डेय प्रदेश सचिव, अमित मिश्रा व0 उपाध्यक्ष व दशरथ लाल आदि दर्जनों लोगों ने नव नियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट को बधाई दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *