आयोग द्वारा 38- सुलतानपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्धारित कार्यक्रम।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2019 के लिये निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद सुलतानपुर के 38- सुलतानपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में सम्मिलित 05 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के 2118 मतदेय स्थलों पर मतदान षष्ठम चरण में 12 मई को कराये जायेंगे, जिसकी अधिसूचना जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग आफिसर द्वारा 16 अप्रैल को जारी की जायेगी।।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने बताया कि 38- सुलतानपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही है। निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन अधिसूचना 16 अप्रैल को तथा नाम निर्देशन/नामांकन की अन्तिम तिथि 23 अप्रैल, नाम निर्देशनों की जांच 24 अप्रैल को, उम्मीदवार द्वारा नाम वापसी की अन्तिम तिथि 26 अप्रैल व मतदान की तिथि 12 मई, मतगणना की तिथि 23 मई को नियत की गयी है। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण चुनाव 27 मई से पूर्व करा लिया जायेगा।। उन्होंने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के अन्तर्गत निर्वाचन प्रक्रिया की समस्त कार्यवाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न कराया जायेगा। पूरे जनपद में चुनाव आदर्श आचार संहिता भी लागू है और वाहनों की सघन चेकिंग सहित राजनैतिक जनसभाओं, रैलियों आदि कार्यक्रमों पर पैनी नजर रखने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है तथा लोक सभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, निर्भीक, शांतिपूर्ण ढंग से एवं सकुशल सम्पन्न कराने की पूरी तरह से कार्यवाही दुरूस्त की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी/नोडल को निर्देशित किया है कि निर्वाचन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं को भली – भांति चेक कर ले कहीं कोई कमी हो तो उसको समय से दुरूस्त कर लें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *