आयुष्मान भारत योजना के तहत 12 निजी अस्पतालों का हुआ चयन

[object Promise]
रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

सुलतानपुर। दो जून की रोटी का प्रबंध कर किसी तरह गुजर-बसर करने वालों का अब हाई-फाई प्राइवेट हॉस्पिटलों में भी मुफ्त इलाज होगा। उन्हें बस आधार कार्ड ले जाना होगा और अंगूठा लगाना होगा।इसके बाद चिकित्सा परीक्षण और परामर्श शुरू हो जाएगा।

सुलतानपुर में 12 निजी अस्पतालों का ऐसे गरीबों के लिए चयन किया गया है।आयुष्मान भारत योजना के तहत 12 निजी अस्पतालों का हुआ चयन।चयनित हॉस्पिटलों की सूची जिला पुरुष अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के बाहर चस्पा की गई है।इन सूची में दर्ज अस्पतालों में नि:शुल्क सेवा का प्रबंध किया गया है।इसके अलावा पुरुष जिला अस्पताल और महिला जिला अस्पताल में भी नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। सरकारी दोनों अस्पतालों में यह सेवा तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीवीएन त्रिपाठी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत यह कार्य चल रहा है। सरकारी दो अस्पताल के साथ 12 निजी अस्पताल को सूची में शामिल किया गया है।हमारे यहां इसके लिए एक टीम है, जिसका चयन भी कर लिया गया है।जिला पुरुष अस्पताल व महिला अस्पताल के बाहर चयनित गरीब मरीजों की सूची भी तैयार कर ली गई है।अब गरीब लोग इसका लाभ उठा सकते हैं और नि:शुल्क इलाज करा सकते हैं।जनगणना 2011 में सूची में दर्ज परिवार ही इस योजना के असल लाभार्थी होंगे। आयुष्मान योजना के तहत इन्हें 5 लाख रुपये तक की नि:शुल्क चिकित्सा सेवा मिलेगी, जिसमें जांच, इलाज और दवाई का वितरण शामिल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *