आबकारी विभाग ने घर मे छापेमारी मार पकड़ी अवैध शराब

[object Promise]
रिपोर्ट-योगेन्द्र गौतम
उन्नाव l आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मुहिम तेज कर दी है इसी कड़ी में आज आबकारी टीम ने सिविल लाइन मौहारी बाग में सुभाष नेशनल स्कूल के सामने  स्थित एक आवास से भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री  प्राप्त की।
[object Promise]
आबकारी विभाग ने घर मे छापेमारी मार पकड़ी अवैध शराब

आबकारी अधिकारी के के शुक्ला , सदर इन्सपेक्टर रविंद्र किशोर ,हसन गंज इन्सपेक्टर बृजेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन मौहारी बाग में सुभाष नेशनल स्कूल के सामने एक घर मे की सुबह 9 बजे छापेमारी  की जहाँसे आबकारी टीम को भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री  मिली और बनी हुई शराब के साथ मौके से टीम को 1 युवक मिला जिसे हिरासत में लेकर आबकारी  टीम  पूछताछ कर  रही है। आबकारी टीम में  राजेश पाल, दिगपाल सिंह , मनोज कान्त सिंह सहित अन्य विभागीय लोग मौजूद रहे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *